पूर्णिया: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन ने विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (VVIT) में छात्राओं के लिए सर्वाइकल और स्तन कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। FOGSI के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा झा, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, GMCH पूर्णिया ने कैंसर के कारणों, शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपाय और समय पर जाँच तथा उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
छात्राओं ने प्रश्न-उत्तर सत्र में अपनी शंकाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम में VVIT और VVRS के अधिकारियों ने स्वागत और सत्र की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने बताया कि बिहार में स्तन और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग दर बेहद कम है, और किशोरियों व युवा महिलाओं के बीच सही जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि जागरूकता सत्र अगले दिन पूर्णिया ज़िले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक छात्राएँ लाभान्वित हो सकें।



