दरभंगा में बर्ड फ्लू से सैकड़ों पक्षियों की मौत, प्रशासन अलर्ट

दरभंगा: दरभंगा जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के रहमगंज भीगो में अब तक लगभग 200 कौवों की मौत हो चुकी है, जिनके शव वैज्ञानिक तरीके से दफना दिए गए हैं। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने बिहार सरकार को पत्र भेजकर मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है।

इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बायो-सेक्योरिटी और सैनिटाइजेशन सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री, बतख, हैचरी और वेट बर्ड मार्केट में सघन निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है, जबकि लोगों से अपील की गई है कि मृत पक्षियों को छुएं नहीं और असामान्य मृत्यु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

साथ ही हाथ धोने, कच्चे मांस या अंडे को छूने के बाद सावधानी बरतने और मांस व अंडा अच्छी तरह पकाकर खाने की सलाह भी दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड फ्लू मुख्यतः पक्षियों में फैलती है और संक्रमित पक्षियों के संपर्क, मल, लार, पंख या गंदे पानी से मानव या अन्य पक्षियों में संक्रमण फैल सकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon