SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के मैना गांव स्थित दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया।आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मेले का विधिवत उद्घाटन कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष मनिष कुमार, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, निदेशक अजित कुमार अनुज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न परियोजना को देखने से ये स्पष्ट पता चलता है कि स्कुल के बच्चों की दिशा पूरी तरह सकारात्मक है। वैसे भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का मानसिक व शारिरिक विकास होता है। बच्चों का प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है।परियोजना प्रदर्शनी में विभिन्न बच्चों द्वारा निर्मित डैम एंड इट्स एडवान्टेज या दिसएडवान्टेज, कांन्सेप्ट आंफ स्मार्ट सिटी, माईक्रोस्कोप, हृयुमन रिसपायरेटरी, डिफरेन्ट आंफ एटमोसफेयर, डिफरेन्ट टाईप आँफ पाल्युशन डयू टू हृयूमन एक्टीविटी, सेटेलाईट, सोर्स आँफ वाटर, बैट्री फैन, स्टिल्ट हाउस, डिफरेन्ट आँफ जियोमेटेरिकल शेप, वर्किंग माँडल आँफ पीएसएलभी समैत अन्य परियोजनाओं को देख लोगों को आश्चर्य हो रहा था। सभी अतिथियों को निदेशक अजीत कुमार अनुज के द्वारा पाग चादर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य सोनी कुमारी,मनोज कुमार, अजय कुमार, शाकेत शाश्वत, मनोज कुमार यादव, सूरज कुमार, नितीश कुमार, प्रिया कुमारी, प्रशांत कश्यप, मेघा कुमारी, पंकज कुमार यादव, प्रेरणा सिंह, प्रिया आर्या, कशिश सिंह,शिवानी सिंह,साक्षी चौरसिया, अमरजीत कुमार,राहत आदि बच्चे उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *