सहरसा | अजय कुमारसौर बाजार प्रखंड के तीरी पंचायत अंतर्गत धनछोहा निवासी प्रवीण कुमार सिंह भारतीय सेना में लगभग 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 10 सितंबर 1997 को सेना में भर्ती होकर कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई अहम अभियानों में देश सेवा की।उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और नेतृत्व क्षमता के लिए भारतीय सेना ने 26 जनवरी 2026 को उन्हें मानद लेफ्टिनेंट पद से सम्मानित किया। 31 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश के पंचमंढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन कोर प्रशिक्षण केंद्र से वे सेवानिवृत्त हुए।सहरसा स्थित अपने आवास पर पहुंचने पर परिजनों और मोहल्लेवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से सम्मान जताया। Post navigationराष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की सफलता को लेकर निर्माण मजदूरों की बैठक आयोजित 8 फरवरी को धूमधाम से मनेगा ठाकुर अनुकूलचंद्रजी 138वां का जन्म महोत्सव