सहरसा,अजय कुमारस्थानीय सत्संग विहार में युग पुरूषोत्तम श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्म महोत्सव अनुष्ठित किया जाएगा। इस विराट सत्संग समारोह में दिन भर भक्ति संगीत, धार्मिक परिचर्चा मातृ-सम्मेलन, युवा महोत्सव,धर्म-सभा एवं भंडारा के अलावा दीक्षा का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्संग विहार के सचिव अनिल बिमल ने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रत्येक वर्ष की भांति सत्संग विहार के सभी सत्संगी तथा कर्मीगण पूरे उत्साह एवं समर्पण से समारोह को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं।वही माताओं की टोली घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं।पूज्यपाद आचार्यदेव के आदेशानुसार वर्तमान समय में व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र तथा विश्व की समस्त समस्याओं के समाधान हेतु श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्रजी प्रदत्त सहज एवं सरल उपाय को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य में हमारा यह महोत्सव सफल हो इसी प्रयास में सभी कर्मी लगे हुए हैं। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव में प्रातः जलपान तथा भंडारा की भी व्यवस्था है। दूर-दूर से आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की हर तैयारी पूरी हो चुकी है।सभी सत्संगी वृंदों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस महोत्सव में आने हेतु प्रार्थना की जा रही है। सत्संग के सफल आयोजन के निमित्त सह प्रति ऋत्विक डॉ० प्रताप नारायण सिंह, राजकिशोर सिंह, ब्रह्मदेव दा,ललन प्रसाद, डॉ भरत भूषण सिंह,जवाहर झा, महेश्वरी मालाकार, बनारसी प्रसाद यादव के अलावा अधर्ज्यु राजेश कुमार,भारतेन्दु कुमार,अशोक कुमार,त्रिदिव सिंह रायफल, रौशन कुमार, मची भूषण, सुमन कुमार, अवधेश कुमार चीता, ब्रिजेंद्र कुमार, टुनटुन सिंह, आलोक कुमार, पप्पू तिवारी, रंजीत कुमार, तापस सिंह, सत्तो दा, राजा कुमार इत्यादि तैयारियों में जुटे हुए हैं। Post navigationतीरी के वीर सपूत प्रवीण कुमार सिंह मानद लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त पूजा कुमारी द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग के ट्रायल में हुई चयनित,जताया हर्ष