Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS/बख्तियापुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया

By अंग इंडिया न्यूज़
March 9, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS/अजय कुमार ; होली पर्व को लेकर बख्तियापुर पुलिस शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बख्तियापुर पुलिस ने शनिवार शाम दो शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही शराब तस्कर की बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना प्राप्त हुई की दो शराब तस्कर एक बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। जिसे त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित दारोगा नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में दारोगा नरेंद्र सिंह व दारोगा विवेक कुमार ने अन्य पुलिस बल के सहयोग से माल गौदाम रोड में वाहन जांच शुरू किया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो शराब तस्कर पुलिस को देखकर बाइक घुमा कर तेजी से भागने लगा। भाग रहे शराब तस्कर को वहां मौजूद पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए शराब तस्कर की जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो उसके पास से 750 एमएल का छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़े गए शराब तस्कर से जब पुलिस के द्वारा नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मगदमपुर गांव के वार्ड संख्या सात निवासी अकलू यादव का पुत्र पप्पू कुमार व दूसरा शराब तस्कर ने सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी सुलेन्द्र यादव का पुत्र गुंजेश कुमार बताया। इस संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और उसकी बाइक भी जब्त की गई है।

Tags:

bakhtiapur-police-arrested-organ
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

BIHAR POLITICS : नीतीश का शासनकाल लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर – प्रशांत किशोर

Next

SAHARSA NEWS/होली त्योहार पर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा : एसडीपीओ

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.