जलालगढ़ पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Jalalgarh police arrested the accused with stolen gas cylinder.

पूर्णिया। जलालगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को चोरी के एक गैस सिलेंडर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शमसाद (25 वर्ष), पिता मो. मंजर, निवासी मिश्रीनगर वार्ड संख्या–07, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।