पूर्णिया: दिनांक 08.02.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के सभी थानों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया, जिसमें आदर्श थाना रुपौली एवं चंपा नगर थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में सूचीबद्ध अपराधियों को थाना परिसर में प्रस्तुत कर सत्यापन किया गया, इस दौरान उनकी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कड़ी हिदायत दी गई कि वे आपराधिक कार्यों से दूर रहें, वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अभियानों से जिले में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


