पूर्णिया: आज पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में आयोजित ”जिला NDA कार्यकर्ता सम्मेलन” में बिहार जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो जैसे NDA के सभी घटक दलों के नेता एकजुट हुए। इस मौके पर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयस्वाल, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी नेताओं ने बिहार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक बदलावों और राज्य के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ”पच्चीस में नीतीश” के संकल्प को दोहराया, जिसमें राज्य के हर क्षेत्र में सुशासन और विकास की गति को बनाए रखने की बात की गई।इस सम्मेलन में उमड़े हजारों कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने यह संकेत दिया कि NDA बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुट होकर NDA की सुशासन सरकार को पुनः सत्ता में लाने और बिहार को विकसित बिहार-उन्नत बिहार की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम बिहार में NDA के घटक दलों की एकता और सहयोग का प्रतीक बनकर उभरा, जो 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम और रालोमो के साझा प्रयासों को बल देगा। Post navigationBIHAR POLITICS: सत्ता रहे या न रहे राजद हमेशा मुसलमानों के साथ खड़ा: तेजस्वी PURNIA NEWS: पत्नी, सास और साले के कारण मरना ही रास्ता, कोर्ट और पुलिस से भी थक गया हूं: मनीष