जवाहर यादव के निधन पर शोक, मंत्री लेशी सिंह ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात

पूर्णिया/
जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव के हृदय गति रुकने से हुए निधन तथा कुछ दिन पूर्व उनके सुपुत्र सूरज बिहारी के हत्या पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुँचीं और परिजनों को ढांढस बंधायी |उन्होंने कहा कि कम समय में एक ही परिवार पर आए लगातार दुख अत्यंत पीड़ादायक हैं और इस कठिन घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं भी आपके दुःख से दुखी हूँ |
मंत्री ने कहा कि जवाहर यादव एक परिश्रमी, सरल स्वभाव के व्यवसायी होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे, जिनका क्षेत्र में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ हैं।

सूरज बिहारी के मामले में मंत्री लेशी सिंह ने स्पष्ट कहा कि न्याय की प्रक्रिया पूरी गंभीरता से आगे बढ़ रही है | इस बावत अभियुक्त की गिरफ़्तारी हो रही है | पुलिस प्रशासन की तत्परता निष्पक्षता पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समुचित कार्रवाई की जा रही है |

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की संवेदनशील घटना पर राजनीति में विश्वास नहीं रखतीं और मानवता के नाते पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। पीड़ितजन के सामने ही इस बावत दूरभाष से पुलिस अधीक्षक से कृत कार्रवाई की जानकारी भी ली तदोपरान्त पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में मैं और बिहार सरकार पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ खड़ी है तथा हर स्तर पर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon