सहरसा, अजय कुमार: सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के बीरेन्द्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत होने के उपरांत भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार एवं कॉलेज आफ इंस्पेक्टर साइंस प्रो डॉ अशोक एवं महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह के द्वारा उन्हें सम्मानित किया।प्रो अशोक ने कहा कि सेवानिवृत्ति तो कार्यरत सभी शिक्षक एवं कर्मियों को एक दिन होना ही है। ये जहां भी रहे सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहे। ईश्वर से हम यही कामना करते हैं। वित्त पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि हम अपने स्तर से भरसक प्रयास करेंगे कि इनको सेवानिवृत्ति का सारा लाभ जल्द से जल्द मिले।महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रण डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि वीरेंद्र जी अपने कार्य के प्रति महाविद्यालय में सदा कर्तव्य निष्ठ रहे। इस छोटे से मिलन समारोह में मनीष कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, उदय कुमार, उपस्थित रहे। Post navigation90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति द्वारा यूजीसी के समर्थन में निकालेगा विशाल मशाल जुलूस