पूर्णिया: पूर्णिया सदर के विधायक विजय कुमार खेमका ने ‘कौशिकी सम्मान समारोह’ के अवसर पर आइडियल आईज न्यूज चैनल को शुभकामनाएं देते हुए इसके सामाजिक योगदान की सराहना की है।
जारी संदेश में उन्होंने कहा कि चैनल वर्षों से निष्पक्ष रूप से खबरों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर सकारात्मक पहल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। विधायक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए मीडिया जगत में निरंतर प्रगति और अग्रणी भूमिका निभाने की कामना की।



