पूर्णिया एक्सपो-2026: इंडो-नेपाल व्यापार, संस्कृति और उद्योग को नई ऊँचाई देगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन

पूर्णिया: आवाज़ 24 मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में 13, 14 और 15 फरवरी 2026 को रंगभूमि मैदान, पूर्णिया में “पूर्णिया एक्सपो-2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपो भारत और नेपाल के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यह पूर्णिया एक्सपो का तीसरा संस्करण है। पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद इस बार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को बिहार सरकार के उद्योग विभाग और पर्यटन विभाग का भी समर्थन प्राप्त है, जिससे इसे राज्य स्तर पर विशेष महत्व मिला है।

एक्सपो के माध्यम से नेपाल से सरकारी प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन, उद्योगपति, सांस्कृतिक दल और कलाकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते, निवेश अवसर, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष B2B सत्र, उद्योग संवाद और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।एक्सपो में सैकड़ों स्टॉल लगेंगे, जिनमें MSME, स्टार्टअप, कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सांस्कृतिक वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी।

साथ ही ग़ज़ल संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष प्रस्तुतियाँ भी होंगी।शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। बिहार के स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों को एक्सपो में आमंत्रित किया गया है ताकि उन्हें उद्योग से जुड़ाव, करियर अवसर और व्यावहारिक ज्ञान मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon