Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

अररिया

नरपतगंज NH-57 पर ‘वेहिकुलर अंडरपास’ के लिए संसद में गूंजी आवाज, सांसद प्रदीप सिंह ने उठाई मांग

By अंग इंडिया न्यूज़
February 12, 2026 2 Min Read
0

अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया के लोकप्रिय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में सीमांचल की एक पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नरपतगंज स्थित NH-57 पर भारी वाहन उपमार्ग (VUP) के निर्माण कार्य को अविलंब शुरू करने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी का मुख्य केंद्र
सदन को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने बताया कि NH-57 केवल एक सड़क नहीं, बल्कि पटना को सीधे पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली जीवनरेखा है। नरपतगंज बाजार के पास इस राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली सड़क भागलपुर (बिहार) को सीधे पड़ोसी देश नेपाल से जोड़ती है। इस लिहाज से यह स्थान न केवल अंतरराज्यीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आवागमन के लिए भी बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।

वर्तमान व्यवस्था से बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं
सांसद ने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अभी वहां केवल पैदल यात्री अंडरपास (PUP) बना हुआ है। ऊँचाई और चौड़ाई कम होने के कारण भारी वाहन (ट्रक, बसें) यहाँ से नहीं गुजर पाते। क्षेत्र में आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। संकीर्ण मार्ग के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है, जिससे स्थानीय जनता और व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है। “सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व इस परियोजना को स्वीकृति दी जा चुकी है और DPR भी तैयार है, लेकिन धरातल पर काम शुरू न होना निराशाजनक है।” – प्रदीप कुमार सिंह, सांसद (अररिया)

मंत्री से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह
श्री सिंह ने माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से विशेष आग्रह किया कि तकनीकी प्रक्रियाओं को गति देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि: VUP बनने से सीमांचल में यातायात सुगम होगा। व्यापारिक गतिविधियों और परिवहन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। नेपाल और बंगाल जाने वाले यात्रियों को जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी। वही सांसद के इस प्रयास से क्षेत्र की जनता और व्यापारियों में एक नई उम्मीद जगी है कि जल्द ही नरपतगंज की यह पुरानी समस्या हल हो जाएगी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति का औचक निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

Next

पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद जायसवाल की मनाई गई चैथी पुण्यतिथि

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.