Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

नदी किनारे अज्ञात युवक का सिर कटी लाश मिलने से लोगो में है दहशत

By अंग इंडिया न्यूज़
February 12, 2026 1 Min Read
0

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के मैना अरसी मुख्य मार्ग स्थित सुरसर नदी किनारे गुरूवार को करीब 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सुचना पर सोनवर्षा व काशनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आवश्यक छानबीन प्रारम्भ कर दिया गया। इसी बीच आधे किलोमीटर की दूरी पर एक बोरे मे शव का सर पाया गया। सर के कनपट्टी में गहरे जख्म का निशान भी बना था। हालांकि दोपहर बाद सहरसा के आरक्षी अधिक्षक हिमांशु भी घटना स्थल पर पहुंच आवश्यक जांच पड़ताल की।

मौके पर एसपी ने सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर एवं थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को आवश्यक निर्देश भी दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार देहद पंचायत क्षेत्र स्थित पदमपुर मौजा के सुरसर नदी के पूर्वी भाग किनारे एक अज्ञात युवक की सिरकटी लाश मिली। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान शव का सिर भी नदी किनारे ही आधे किलोमीटर दूर मिल गया।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से सिर काटकर उसे ठिकाने लगाया गया हो। पुलिस ने घटनास्थल से दूर मक्का के खेत से एक काले रंग का बैग भी बरामद किया है। उक्त बाबत आरक्षी अधिक्षक हिमांशु ने बताया की पहली प्राथमिकता मृतक के पहचान की है। वैसे एसआईटी का गठन कर डाँग स्कावड बैग व एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

पुरबिया और गरीब रथ ट्रेन से नल चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Next

शिक्षिका रजनी कुमारी पीएम ई विद्या अंतर्गत ई वीडियो कंटेंट बनाने के लिए आमंत्रित

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.