धमदाहा में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, 267 लाभार्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण

पूर्णिया: जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या–175, दिनांक 12 फरवरी 2026 के अनुसार जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देशानुसार 12.02.2026 को धमदाहा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में दिव्यांगजनों के यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार अनुपम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, धमदाहा श्री प्रकाश कुमार द्वारा किया गया।

शिविर में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिनके द्वारा कुल 267 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। इनमें 30 दृष्टिबाधित, 119 अस्थि दिव्यांग, 32 सेरेब्रल पाल्सी तथा 23 ईएनटी (श्रवण बाधित) श्रेणी के आवेदक शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पूर्व में ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का भी चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन कर उन्हें शीघ्र UDID कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर की नियमित मॉनिटरिंग श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है।

प्रखंड स्तरीय कर्मियों—पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने हेतु निर्देशित किया गया था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से संबंधित आवेदकों का परीक्षण किया तथा लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशन के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्तियों को पेंशन, शिक्षा, रोजगार में आरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और कोई भी लाभार्थी अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon