Pregnant woman dies on way to Purnia, family members in turmoil

पूर्णिया /आनंद यादुका

भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा पंचायत के कामलाकुण्ड के एक प्रसव पीड़िता की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते मे हो गयी । मृतक महिला जन्नती खातून (24बर्ष) कमलाकुंड निवासी मो० अख्तर की पत्नी थी । मृतक महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए गुरुवार को सीएचसी भवानीपुर लाया गया था । इलाज कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आरएन सिन्हा ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को काफी गंभीर स्थिति में उसके परिजन अस्पताल लेकर आये थे । अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद उसकी स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गयी ।

महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आरएन सिन्हा ने प्राथमिक उपचार बाद उसे तुरंत पूर्णिया रेफर कर दिया । पूर्णिया ले जाने के दौरान महिला की मौत रास्ते मे हो गयी, जिसके बाद परिजन मृतक महिला के शव को लेकर अपने घर चले गए । महिला कि मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"