मानदेय कटौती एवं गैस चूल्हा आवंटन को लेकर सेविकाओं ने दिया सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मानदेय में कटौती एवं गैस चूल्हा के अभी तक आवंटन नहीं किये जाने को लेकर सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा अपना मांत्र-पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व प्रखंड सेविका संघ अध्यक्ष अनिता देवी एवं उपाध्यक्ष विमला देवी कर रही थीं। मौके पर सेविकाओं ने बताया कि उनका मानदेय बिना कोई कारण बताए ही काट लिया गया है। ठीक इसी तरह दर्जनों केंद्रो पर अभी भी गैस चूल्हा का आवंटन नहीं किया गया है, जिससे सेविकाओं को काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने सीडीपीओ से मांग की कि विछले साल मार्च माह का 41 आंगनबाडी केंद्रों में कार्यरत सेविकाओं का मानदेय काट लिया गया है। ठीक इसी तरह भिखना पंचायत के 12, डोभा मिलिक पंचायत के दो, लक्ष्मीपुर गिरधर के 4, सिंहपुर दियारा के एक एवं धूसर टीकापट्टी पंचायत के एक आंगनबाडी केंद्र को आजतक गैस चूल्हा आवंटित नहीं किया गया है, जिससे सेविकाएं काफी परेशानी में हैं।

उन्होंने सीडीपीओ से मांग की कि वह बताएं कि उनका मानदेय किन कारणों से काटा गया तथा गैस चूल्हा अबतक कयों नहीं आवंटित किया गया। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो वेलोग सत्याग्रह पर उतरने को बाध्य होंगी। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में सेविकाएं मौजूद थीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon