भवानीपुर में लकड़ी व्यवसायी की संदिग्ध स्थिति में मौत , मृतक के पिता ने हत्या का दर्ज कराया मामला

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 के एक लकड़ी व्यवसायी की शुक्रवार की देर रात्रि उसके दुकान में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मामले को लेकर मृतक लकड़ी व्यवसायी मो० जब्बार (40 वर्ष) के पिता मो० सफुर ने मृतक की पहली पत्नी और उसके पुत्रो पर हत्या का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में सात के बिरुद्ध नामजद आवेदन दिया है। भवानीपुर पुलिस दिए गए आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले के अनुसंधान में जुट गयी है।

मृतक जब्बार की दूसरी पत्नी संजना खातून ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि उसका पति अपने दुकान पर था और वह उसे खाना देने दुकान पर गयी थी। उसने बताया कि खाना देने के बाद वह बिछावन लेने अपने घर आ गयी थी। जब वह बिछावन लेकर दुकान पर पहुंची तो उसने जब्बार को दुकान में नीचे गिरा हुआ देखा और उसके गले मे गमछा लपेटा हुआ देखा। इसके बाद वह दुकान में चीखने चिल्लाने लगी। दुकान से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हुए और तत्काल जब्बार को सीएचसी भवानीपुर ले गए जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दिया गया।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। इसके बाद थानाध्यक्ष के द्वारा घटना की जानकारी बरिय अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी पाकर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करने का काम किया। एसडीपीओ संदीप गोल्डी के समक्ष भागलपुर से पहुंचे एफएसएल टीम के सदस्यों ने घटना से जुड़े कई प्रकार के साक्ष्य इकठ्ठा करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेने का काम किया। वहीं मामले की गहन जांच के बाद शनिवार को लगभग एक बजे सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया।

इस बावत एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि लकड़ी व्यवसायी की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ है और मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया की दिए गए आवेदन पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी बिन्दुओ पर अनुसंधान कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon