सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी में गिट्टी लदा दो हाइवा टकराया, लगी जाम

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी चौक के नजदीक गिट्टी लदा दो हाइवा की भीषण टक्कर हो गयी। इस भीषण टक्कर में गिट्टी लदा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद हाइवा चालक और उप चालक को मामूली चोट आई। घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा छोड़कर भाग निकले। दो हाइवा की टक्कर के बाद एसएच 65 पर घंटो जाम लग गया , जिससे यातायात बाधित रहा।

घटना शनिवार सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह एक साथ गिट्टी लदा कई हाइवा रुपौली की तरफ से भवानीपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ब्रह्मज्ञानी चौक के नजदीक अचानक एक तेज रफ्तार हाइवा आगे चल रहे हाइवा में पीछे से टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद दोनों हाइवा चालक हाइवा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हाइवा को क्रेन से हटवाते हुए सड़क जाम हटाने का काम किया। हाइवा हटाये जाने के बाद एसएच 65 पर यातायात सुचारू हुआ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon