PURNIA NEWS : प्रसिद्ध चित्रकार राजीव राज द्वारा कोसी पेंटिंग शैली पर नि:शुल्क वर्कशॉप

PURNIA NEWS : पूर्णिया के निकट स्थित Arteteria में प्रख्यात चित्रकार श्री राजीव राज द्वारा कोसी पेंटिंग शैली पर एक नि:शुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर इस दुर्लभ कला को बढ़ावा देना तथा नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षित करना है। कोसी पेंटिंग बिहार की पारंपरिक कला का एक विशिष्ट रूप है, जो कोसी नदी और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इस कलात्मक शैली के माध्यम से लोकजीवन, प्राकृतिक सौंदर्य और मिथकीय कथाओं को सजीव रूप में चित्रित किया जाता है।

वर्कशॉप का नेतृत्व करने वाले श्री राजीव राज इस क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड, जापान और दुबई सहित विभिन्न देशों में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है। इस आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों, कला प्रेमियों, युवा कलाकारों और सांस्कृतिक शोधकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी से इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने और कोसी पेंटिंग शैली के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *