राष्ट्रीय महिला दिवस पर अररिया में बेटियों की दौड़, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत मैराथन का आयोजन

अररिया, प्रिंस कुमार: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय मैराथन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से पहुंची छात्राओं एवं महिला खिलाड़ियों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित लंबी कूद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टेडियम में दिनभर जोश और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल गतिविधियों से उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon