प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अमित कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचन्द्र ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रमंडलीय विज्ञान वक्तृता प्रतियोगिता में सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के कक्षा ग्यारहवीं से एक एक प्रतिभागी ने भाग लिया।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसाही हाट त्रिवेणीगंज सुपौल की प्राची कुमारी तृतीय स्थान, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरहकुरवा कुमारखंड मधेपुरा की सोनी कुमारी द्वितीय स्थान और फूलदाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव की तनुश्री कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की।

पुरस्कार समारोह में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आरडीडीई ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में आनंद कुमार झा, आरती कुमारी,पावस कुमार, आनंद कुमार थे। मौके पर ओम शंकर, शशिभूषण कुमार और शुवेन्दु कुमार मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon