मिलन किराना स्टोर लूटकांड का कुख्यात रणधीर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मुख्यालय स्थित मिलन किराना स्टोर की लूटकांड का कुख्यात रणधीर शर्मा उर्फ तनवीर शर्मा उर्फ मुकुल शर्मा रूपौली पुलिस के हत्थे चढ गया है, उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार कुख्यात भागलपुर जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया टोला रामपुर का रहनेवाला है। उसपर रूपौली थाना में दो सहित श्रीनगर, भवानीपुर, कोढा, कुरसेला, झारखंड आदि में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को वह लगातार चकमा दे रहा था। यह बता दें कि स्थानीय रूपौली बाजार में दो साल पहले बेखौफ हथियारबंद छः अपराधियों ने एसएच 65 स्थित किराना दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए थे।

उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। मिलन स्टोर में यह दूसरी घटना थी। घटना के समय दुकानदार अपनी दुकान का मेनगेट बंद कर चूका था, संयोग से एक ग्राहक छोटे गेट से प्रवेश किया तथा वह सामान लेकर चला गया था। वह जैसे ही दुकान बंद करने को सोचा, वैसे ही चार नकाबपोश अपराधी उसकी दुकान में घुस गए तथा हथियार लहराने लगे थे। वह वहां से तत्काल दुकान के पीछे के दरबाजे की ओर भाग गया था। अपराधी उसे पकडने दौडे थे, परंतु दुकानदार तबतक बाहर भागकर निकल गया था। तत्काल उसने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसबीच अपराधी उसके गल्ला से लगभग पंद्रह हजार लेकर निकल भागे थे तथा बाहर से गेट लगा दिया था।

इस वारदात की सीसीटीवी फूटेज कैमरे में कैद हो चूके थे। सीसीटीवी में देखने पर पता चला था कि अपराधी दो बाइक पर छः की संख्या में आए थे। सभी अपराधी अपने चेहरे पर नकाब पहन रखी थी। दो अपराधी बाइक पर सवार थे, जो घटना को अंजाम देकर अपने चारो साथियों को लेकर भाग गए थे। तब से रणधीर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रणधीर घर है, पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon