PURNIA NEWS,विमल किशोर  : अमौर प्रखंड के ग्राम पंचायत बरबट्टा अंतर्गत रसैली घाट पुल का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा रहने के कारण क्षेत्र के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पुल निर्माण चालू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल अधूरा रहने से करीब 10 पंचायतों के लाखों लोगों का आवागमन पूरी तरह नाव पर निर्भर है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ आपात स्थितियों में भी भारी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। विशेष रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए करीब 60 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जान तक चली जाती है।

नाव से सफर के दौरान संतुलन बिगड़ने की घटनाओं में डूबकर मौत होने की बात भी ग्रामीणों ने बताई। मांग करने वालों में वार्ड सदस्य रफत जहां, मोहम्मद शकील, नोमान शाही, नियाज मोहम्मद, जफर आलम, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सुन्नुन सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं। वहीं मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अजहर ने भी जिलाधिकारी को ग्रामीणों की गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर चालू कराने की मांग की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *