पूर्णिया: जिले के श्रीनगर थाना पुलिस ने 16 फरवरी 2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से छह मवेशी बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जांच के क्रम में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से मवेशी ले जाए जाने की आशंका पर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील यादव (40 वर्ष), पिता स्व. महेन्द्र यादव, निवासी राधानगर वार्ड संख्या-16, थाना बनमनखी थाना तथा सोहर्रम शाह (30 वर्ष), पिता नुरुद्दीन शाह उर्फ नुरे शाह, निवासी बड़ाईदगाह वार्ड संख्या-03, थाना अमौर थाना, दोनों जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



