पूर्णिया, विमल किशोर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमौर स्थित जगदीश्वर नाथ महादेव मंदिर, बेलगच्छी में भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बेलगच्छी कीर्तन मंडली, कोचका कीर्तन मंडली, रमणी कीर्तन मंडली और चन्नी कीर्तन मंडली द्वारा 24 घंटे तक हरी नाम संकीर्तन किया गया।
श्रद्धालुओं का उत्साह देखते हुए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां समस्त ग्रामवासियों और दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन को सफलता से सम्पन्न कराने में नवयुवकों का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाला। महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए ग्रामवासियों ने एकजुट होकर इस आयोजन को भव्य और प्रेरणादायक बनाया।



