पूर्णिया: पॉलिटेक्निक चौक स्थित सहारा वृद्धाश्रम में शुक्रवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय क्षमतावर्द्धन एवं आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा मोचन बल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में लगभग 70 बुजुर्गों व कर्मचारियों ने भाग लिया।जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर एसडीआरएफ बायसी के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में प्रशिक्षकों ने भूकंप, आग, शीतलहर और लू से बचाव का प्रशिक्षण दिया। अग्निशमन सेवा ने उपकरणों की जांच कर आग से सुरक्षा की जानकारी दी। वृद्धाश्रम अधीक्षिका ममता सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल में 45 सक्षम बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्राधिकरण के नोडल पदाधिकारी संदीप कमल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigationबजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने गौहत्या प्रतिबंध, गोवंश संरक्षण केंद्र और विकास कार्यों की उठाई मांग सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत डीएम ने 39 आवेदनों की की सुनवाई