जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

पूर्णिया : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

नियोजन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा० प्र० से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिले के युवकों और युवतियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सात निश्चय-3 की योजनाओं की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियोजन मेले का आयोजन और वृहद स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिले में स्थित सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थियों को ऐसे आयोजनों में सम्मिलित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

नियोजन मेले में निजी क्षेत्र के कुल 26 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा लगभग 950 रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नियोजकों को कुल 1060 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 374 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। वहीं, जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पूर्णिया सहित कुल पांच सरकारी स्टॉलों के माध्यम से 459 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

इस मौके पर उप निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल सहरसा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) पूर्णिया, श्रम अधीक्षक पूर्णिया, प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया तथा प्रबंधक जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र अररिया उपस्थित रहे। नियोजन मेले का संचालन जिला नियोजन पदाधिकारी पूर्णिया, जिला कौशल प्रबंधक पूर्णिया, कनीय सांख्यिकी सहायक पूर्णिया एवं जिला नियोजनालय पूर्णिया के कर्मियों द्वारा किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon