राजू मण्डल के निधन पर पूर्व सांसद ने जतायी संवेदना, परिजनों से मिल दिया सांत्वना

पूर्णिया: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जेडीयू युवा जिलाध्यक्ष राजू मण्डल के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है।निधन की सूचना पर श्री कुशवाहा ने स्व राजू मण्डल के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।गौतरलब है कि पूर्व मे राजू मण्डल की गिनती श्री कुशवाहा के निकटस्थों में हुआ करता था।
इससे पूर्व श्री कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक भावपूर्ण पोस्ट लिखकर राजू मण्डल को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।उन्होंने लिखा कि, राजू ,तुम्हारा इस तरह असमय हम सबों को छोड़ जाना अकल्पनीय है।नियति भी इतना क्रूर हो सकता है, यकीं नही हो रहा है।

छात्र राजनीति से लेकर युवा जेडीयू की पथरीली राह तक के सफर में मैंने तुम्हें पुत्रवत स्नेह दिया, सानिध्य दिया और तुम्हारे सुख और दुःख में हर पल का साझीदार बना।तुम्हारे अंदर की राजनीतिक ऊर्जा को महसूस कर उसी तरह खुद को ऊर्जान्वित महसूस करता था जैसे कोई पिता अपने योग्य पुत्र में अपना अक्स देखता है।क्या पता था कि तुम इस कदर मुझसे रूठ कर चले जायोगे। मैं आज खुद को टूटा हुआ और प्रारब्ध के सामने असहाय महसूस कर रहा हूँ।तुम्हारी वापसी की बाट जोह रही पत्नी और बच्चे के लिए संवेदना और सांत्वना के शब्द कहां से लाऊंगा!तुम हमारी स्मृति में सदैव जिंदा रहोगे। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करे। इस मौके पर श्री कुशवाहा के साथ राकेश कुमार, जितेंद्र यादव, अमोद मंडल,रितेश कुमार, सुशांत कुशवाहा ,अविनाश कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा ,आशीष कुमार,बंटी आदि मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon