Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

BIHAR POLITICS
पटना

BIHAR POLITICS: जन सुराज पार्टी ने बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए विस्तार अभियान की शुरुआत की

By अंग इंडिया न्यूज़
March 2, 2025 2 Min Read
0

पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज पार्टी ने बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के लिए जन सुराज विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य बिहार में जन जागरूकता फैलाना और संगठन को मजबूत करना है। अभियान के तहत अगले 100 दिनों में प्रतिदिन 1500 जन सुराज संवाद आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि प्रदेशभर में जनता को जागरूक किया जा सके और संगठन का विस्तार हो सके। प्रत्येक बैठक से कम से कम 50 नए सदस्य जुड़ने का भी लक्ष्य है।

इस अभियान में महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों और अन्य वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जन सुराज के नेताओं और पदाधिकारियों को दिन में कम से कम तीन संवाद कार्यक्रम करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रशांत किशोर के आह्वान पर जन सुराज के नेता 2 मार्च से इस कार्यक्रम में जुट गए हैं और पहले ही दिन 1500 से अधिक संवाद कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित किए गए। जन सुराज अभियान का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद करके बिहार में एक वैकल्पिक राजनीतिक धारा स्थापित करना है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों—महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, व्यापारी वर्ग सहित हर तबके को जोड़ा जाएगा।

जन सुराज विस्तार अभियान के तहत बिहार के हर प्रखंड में प्रतिदिन तीन संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और जन सुराज की विचारधारा के तहत समाधान ढूंढ़ने का प्रयास होगा। इस ऐतिहासिक अभियान से बिहार में राजनीतिक जागरूकता का माहौल बनेगा और एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखी जाएगी, जो राज्य को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने का एक अहम कदम साबित होगा।

Tags:

bihar politics
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNEA NEWS ; नहर से मिली महिला की लाश! पति के इशारे पर….

Pappu Yadav
Next

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने नौलखी गांव में संतमत सत्संग में भाग लिया, प्रेम और शांति का संदेश दिया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.