Bihar Budget 2025

पटना: Bihar Budget 2025 बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद के विधायक आरक्षण मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए सदन पहुंचे, जबकि मुकेश रौशन ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने हाथ में लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बजट के नाम पर लोगों को सिर्फ झुनझुना थमाया गया है।

वहीं, भाकपा-माले के विधायकों ने राज्य में खाली पड़े सरकारी पदों पर बहाली की मांग, रसोइयों के मेहनताने में वृद्धि, और गरीबों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा की। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी नेताओं ने सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा, जिसमें शिक्षकों के तबादले और अन्य विषयों पर सत्ता पक्ष को घेरा। माहौल को नियंत्रित करने के लिए मंत्री नंदकिशोर यादव ने हस्तक्षेप किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *