Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

By अंग इंडिया न्यूज़
June 6, 2026 2 Min Read
0

संवाददाता/आरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई), भोजपुर यूनिट, आरा द्वारा शुक्रवार की सुबह गीधा पश्चिम, कोईलवर स्थित विजय कुमार सिंह के निजी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के कुल 20 आम के पौधे लगाए गए।

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधों को योजनाबद्ध ढंग से 15-15 फीट की दूरी पर रोपित किया। सभी पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर घेरा भी बनाया गया, ताकि उनका समुचित विकास हो सके और वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को फल एवं छाया भी प्रदान कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर जीवन के लिए भी आवश्यक हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर संस्था के सम्मानित अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. एस. के. रुंगटा, संस्था के चेयरमैन तथा नेशनल एडवेंचर प्रमोशन कमिटी के सदस्य अनिल राज, राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रमोशन कमिटी की सदस्य एवं बिहार राज्य शाखा की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रीता सिंह, पूर्व सचिव विष्णु शंकर, सचिव अनुराग कुमार सिंह, आजीवन सदस्य संजीव सिन्हा, विजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, योगाचार्य शशि भूषण सिंह, अर्चना सिंह, शशांक, उमंग, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सुनिश कुमार, विजय महतो, पिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.