सीईओ गौरव सहित वरिष्ठ प्रबंधन ने विजेताओं को दी बधाई, टीमवर्क और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा को बताया सफलता की कुंजी
पूर्णियाँ : टोयोटा के वार्षिक विजन “Year of Acceleration” के तहत प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में आयोजित Y2026 Skill Contest (In-Dealer Round) सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा करते हुए कंपनी प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और विजेताओं को आगामी रीजनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।जून और जुलाई माह के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता में सेल्स, सर्विस, गेस्ट रिलेशन तथा यू-ट्रस्ट विभाग के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता, ज्ञान और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के कौशल को और बेहतर बनाना, टीम भावना को मजबूत करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना था। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “United by Teamwork, Driven by Awesome Guest Experience” रखी गई थी।
विजेताओं की सूची इस प्रकार है :
सेल्स, गेस्ट रिलेशन एवं यू-ट्रस्ट विभाग- GEM Sales में युसूफ ने प्रथम, खुशबू वैभव ने द्वितीय तथा अरमान आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Guest Relation (GR) श्रेणी में टूबा विजेता रहीं। U-Trust SO श्रेणी में पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।सर्विस एवं टेक्निकल विभाग- Service Advisor श्रेणी में मोहम्मद आजाद खान प्रथम, ऋषभ रॉय द्वितीय तथा सचिन हरि तृतीय स्थान पर रहे।
Paint Technician श्रेणी में टुन्नू चौधरी प्रथम, ज्ञानंजय झा द्वितीय और मोहम्मद शाहजहां तृतीय स्थान पर रहे।- Body Technician श्रेणी में दीपक कुमार प्रथम, प्रकाश राम द्वितीय तथा पीतांबर कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कंपनी के सीईओ श्री गौरव ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य में निरंतर सीखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों की क्षमता को निखारने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कंपनी प्रबंधन ने ट्रेनिंग मैनेजर श्री सुमित केशान एवं श्री परमानन्द के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
प्रबंधन ने विश्वास जताया कि प्रकाश टोयोटा की टीम आगामी रीजनल स्किल कॉन्टेस्ट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रयास करेगी।मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रकाश टोयोटा ने ग्राहक सेवा, गुणवत्ता और कार्य संस्कृति के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी निरंतर प्रयास के कारण आज डीलरशिप ने बिहार में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न मानकों पर अग्रणी डीलरशिप के रूप में स्थापित हुई है।
वहीं जीएम सेल्स श्री ब्रजेश ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अगले चरण की प्रतियोगिता में भी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।अब इन-डीलर राउंड के सभी विजेता अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली Regional Skill Contest में प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।