PURNIA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार गहन समीक्षा की गई। इसमें वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी तथा अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विभागवार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का विस्तृत मूल्यांकन किया। मुख्यालय से प्राप्त अतिआवश्यक पत्रों का निष्पादन, शिक्षा विभाग, न्यायालय से संबंधित मामले, खेल विभाग, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग तथा निर्वाचन विभाग की अद्यतन कार्यप्रगति की समीक्षा की गई, जिसे संतोषजनक पाया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अंचलाधिकारी डगरूआ को खेल मैदान निर्माण हेतु भूमि की स्थलीय जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग की समीक्षा में जिला कल्याण पदाधिकारी को प्रखंडवार अनुसूचित जाति एवं जनजाति लाभुकों की सूची समय पर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अगली बैठक तक लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने और मुख्यालय से प्राप्त अति महत्वपूर्ण पत्रों तथा न्यायालय से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *