पूर्णियाँ : जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं सतत् मार्गदर्शन में पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ एवं जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावित परिवारों और पशुपालकों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है।इसी क्रम में रविवार को रूपौली प्रखंड के बाढ़ एवं जलजमाव प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के लिए सामुदायिक किचन का संचालन किया गया।
वहीं, पशुपालकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मवेशियों के लिए पशुचारा उपलब्ध कराया गया तथा पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट का भी वितरण किया गया।स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आपदा की इस कठिन परिस्थिति में प्रत्येक प्रभावित परिवार एवं पशुपालक तक समय पर राहत, सहायता और आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा सके।