पूर्णियाँ : बाढ़ की मार झेल रहे रुपौली के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्णिया ऑफिशियल पेज की ओर से मानवीय पहल की गई। पेज की पहल पर अमन केशरी के नेतृत्व में टीम ने पूर्णिया वासियों के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई। मुश्किल की इस घड़ी में राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला। इस पहल के जरिए टीम ने यह संदेश दिया कि आपदा के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।

राहत अभियान में इम्तियाज, सौरव मिश्रा, रिया सिंह, शिवू, पीयूष, साजिद, विशाल, विजय, टीआरएक्स, रियान, आयुष सिंह और मेहताब आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम ने कहा कि पूर्णिया वासियों के प्यार, सहयोग और सहभागिता से ही यह राहत अभियान संभव हो सका। बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत के समय मदद पहुंचाने का यह प्रयास आगे भी जारी रखने की बात कही गई।