Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण जल्द

By अंग इंडिया न्यूज़
March 3, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की बालिकाओं के लिए शिक्षा और आवास की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) ने अपर समाहर्ता और जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता पर गहन चर्चा हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्णिया जिला मुख्यालय में 100 आसन क्षमता वाले सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास के लिए सरकारी लैंड बैंक से अविलंब एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अंचल अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने का भी आदेश दिया l  हमने जिले में सरकारी भूमि का लैंड बैंक इसलिए तैयार किया है ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए तत्काल भूमि उपलब्ध हो सके,” जिला पदाधिकारी ने बताया। यह छात्रावास विशेष रूप से वंचित समुदाय की छात्राओं को जिला मुख्यालय में रहकर अध्ययन करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। “मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास योजना” के अंतर्गत इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को न केवल मुफ्त आवास सुविधा प्रदान की जाएगी, बल्कि वे ऑनलाइन कक्षाओं का भी लाभ उठा सकेंगी। साथ ही, प्रत्येक छात्रा को “मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना” के तहत ₹1,000 का मासिक अनुदान और “मुख्यमंत्री छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना” के अंतर्गत 9 किलोग्राम चावल तथा 6 किलोग्राम गेहूं भी प्रदान किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि विभागीय संकल्प संख्या-1164 (दिनांक-28.03.2022) के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इस प्रकार के छात्रावास का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए कम से कम एक एकड़ भूमि की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। बैठक में निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

RAJASTHAN NEWS ; शोभायात्रा के बाद धर्मसभा का होगा आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगें गुरूभक्त

Next

SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : नाबालिग पुत्री के अपहरण का गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}