SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : नाबालिग पुत्री के अपहरण का गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ, वार्ड नंबर – 39 निवासी दंपति ने अपने नाबालिग पुत्री के अपहरण कर लेने की शिकायत चार नामित सहित अन्य पर लगाते हुए दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला निवासी अजय शर्मा उनके पड़ोसी गांधी पथ वार्ड नंबर 39 निवासी मो गुलाम और मो असलम के मित्र और सहकर्मी है। वे उनके घर आते जाते रहते है। इस दौरान पड़ोसी होने के नाते उनकी नाबालिग पुत्री की उनके घर आती जाती थी।ऐसे में मो असलम की बीवी के मिलीभगत से उक्त तीनों आरोपी सहित अन्य ने उनके पुत्री का अपहरण कर लिया है।उनकी पुत्री जब विद्यालय जाती थी।तो शादीशुदा और बाल बच्चेदार अजय शर्मा उसके साथ छेड़खानी करते था। उसका पीछा करता था।अजय शर्मा ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया है। उनकी पुत्री पढ़ना चाहती थी। उन्हें अंदेशा है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना दी गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। छापामारी की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर