पटना: Bihar Budget 2025 बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद के विधायक आरक्षण मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए सदन पहुंचे, जबकि मुकेश रौशन ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने हाथ में लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बजट के नाम पर लोगों को सिर्फ झुनझुना थमाया गया है।वहीं, भाकपा-माले के विधायकों ने राज्य में खाली पड़े सरकारी पदों पर बहाली की मांग, रसोइयों के मेहनताने में वृद्धि, और गरीबों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा की। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी नेताओं ने सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा, जिसमें शिक्षकों के तबादले और अन्य विषयों पर सत्ता पक्ष को घेरा। माहौल को नियंत्रित करने के लिए मंत्री नंदकिशोर यादव ने हस्तक्षेप किया। Post navigationBihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार एनडीए के सीएम फेस होंगे BIHAR POLITICS: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: जन सुराज सरकार बने तो ये 5 वादे होंगे पहले लागू