PURNEA NEWS/बेखौफ चोरों ने एसबीआई के नजदीक से चुराई बाईक

PURNEA NEWS/आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बेखौफ चोरों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है । बेखौफ चोर अब रात के अंधेरे के साथ-साथ दिन के उजाले में भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं । बेखौफ चोरों ने दिन दहाड़े भवानीपुर एसबीआई के नजदीक से एक बाइक चोरी कर लिया है । बेखौफ चोरों ने धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के बिढ़नियाँ निवासी मो० जाहिर के पुत्र मो० छंगुरी का स्प्लेंडर मोटर साइकिल चुरा लिया । पीड़ित छंगुरी ने बताया कि वह एसबीआई शाखा में बैंक के काम से आये थे ।

उसने बताया कि वह अपनी बाइक बैंक के नजदीक लगाकर बैंक चला गया । जब वह बैंक से वापस निकला तो चोरों ने उसकी बाइक चुरा लिया था । जिसके बाद पीड़ित के द्वारा भवानीपुर थाना में अज्ञात चोरों के बिरुद्ध आवेदन दिया है ।वहीं दूसरी तरफ चोरों के बढ़ते मनोबल से बाजारवासियों में खौफ एवं दहशत का माहौल बनता जा रहा है । बाजारवासियों ने जिला पुलिस कप्तान से बाजार वासियो की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग किया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon