ARARIA NEWS; एसएसबी के महानिदेशक ने भारत नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर का किया निरीक्षण

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। एसएसबी के महानिदेशक भारत नेपाल सीमा के सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बॉर्डर सहित अन्य सीमा क्षेत्रों का भी निरीक्षण किये और वहाँ स्थिति का अवलोकन किए. महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने सशस्त्र सीमा बल 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का भी भ्रमण किया। वही, उन्होंने आईसीपी जोगबनी, बीसीपी जोगबनी व सीमा चौकी पथरदेवा का भ्रमण व सिस्टर एजेंसियों के साथ बैठक भी किया। वहीं इस दौरान उनके साथ महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना, राजेश टिक्कू, उप- महानिरीक्षक, क्षेत्र के मुख्यालय पूर्णिया, सुरेंद्र विक्रम कमाडेंट 56वीं वाहिनी बथनाहा व भारतीय भूमिपत्तन प्राधिकरण सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *