
Ambedkar Jayanti: फारबिसगंज नगर भाजपा इकाई ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): Ambedkar Jayanti फारबिसगंज नगर भाजपा इकाई के द्वारा सोमवार को नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकत्र्ताओ के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी के अलावे भाजपा नेता मनोज झा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी सिंह, नीलिमा साह, पूर्व मुख्यपार्षद गुंजन सिंह, संदीप कुमार, शिवराम शर्मा, आयुष कुमार कालू, अभिषेक सिंह, करण सिंह, बिपुल सिंह, किशन शर्मा आदि ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।