Gau Palan Anudan: सरकार ने दिया बीमा का गिफ्ट…. गाय का सुरक्षा कवच, 25% का झंझट केवल आपको

भोजपुर: Gau Palan Anudan आरा में अब पशुपालकों को अपने दुधारू मवेशियों का बीमा कराने में राहत मिलेगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने घोषणा की है कि दुधारू मवेशियों के बीमा के लिए पशुपालकों को केवल बीमा राशि का 25 प्रतिशत ही चुकाना होगा, जबकि 75 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी। यह योजना पशुपालकों को गंभीर बीमारियों, जैसे लंपी त्वचा रोग, एचएसबीक्यू और अन्य कारणों से मवेशियों की मृत्यु होने पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

जिला गव्य पदाधिकारी डा. अनिश नंदन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस बीमा योजना के तहत किसी भी दुधारू मवेशी का अधिकतम मूल्य 60 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, और बीमा राशि कुल 2100 रुपये होगी, जिसमें से 1575 रुपये सरकार द्वारा दिया जाएगा। इच्छुक पशुपालक इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon