पूर्णिया/पटना: Vulger Bhojpuri Song Ban बिहार पुलिस मुख्यालय ने अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग) ने सभी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सार्वजनिक स्थानों, बसों, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों में हो रहे अश्लील गानों के प्रसारण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने इस प्रकार के गानों के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और बच्चों की मानसिकता पर बुरा असर पड़ता है। पुलिस विभाग को भारतीय न्याय संहिता की धारा 296/79 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Related Posts
BIHAR POLITICS: जन सुराज पार्टी ने बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए विस्तार अभियान की शुरुआत की
पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज पार्टी ने बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति…
Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष का जोरदार विरोध, राजद ने उठाए आरक्षण और अन्य मुद्दे
पटना: Bihar Budget 2025 बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों ने…
बिहार के चार जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन की रणनीति पर बड़ी बैठक: मरीजों को दिव्यांगता सर्टिफिकेट और एमएमडीपी किट देने पर जोर
पटना: बिहार के पटना, पूर्णिया, बेगूसराय और मोतिहारी जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की बाधाओं,…




