HOLI 2025: अमौर में भाजपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, रंगों में डूबे कार्यकर्ता

पूर्णिया, विमल किशोर: HOLI 2025 अमौर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अमौर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखी लाल कर्मकार के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बायसी विधानसभा के भाजपा नेता राजेश कुमार मेहता, अमौर विधानसभा से जय कुमार भगत, राजेश कुमार साह और झलकेश्वर गुप्ता मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी।

होली के गीतों पर सभी नेता और कार्यकर्ता जमकर थिरके और उल्लासित हुए। भाजपा नेता राजेश कुमार मेहता एवं राजेश कुमार साह ने कहा कि होली एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें पुराने गिले-शिकवे मिटाकर दुश्मन को भी गले लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश में खुशहाली और तरक्की लाए। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखी लाल कर्मकार ने भी इस दिन को एक-दूसरे के सम्मान और खुशी का त्योहार बताते हुए समाज में भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, उमेश कुमार, नरेश कुमार सिंह, श्याम लाल चौपाल, सुर्यनारायण सिंह, चंद्रदेव साह, पुरन मल चौहान, नाथु, मतीन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon