PURNEA NEWS/HOLI 2025। बुजुर्ग समाज पूर्णिया द्वारा मीनी कम्युनिटी हॉल, बाबा भोलानाथ आलोक स्मारक भवन, डीटीओ गेट, कमिश्नरी रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नित्यानंद कुँवर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम लाल पासवान और उनकी टीम द्वारा परंपरागत होली गीतों से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा वैद्यनाथ, योगेन्द्र विद्यार्थी और डॉ. कमल किशोर चौधरी ने साहित्यिक और सांस्कृतिक होली को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अपभ्रंश गीतों की निंदा की। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने पूआ, पकवान, सब्जी और आइसक्रीम का आनंद लिया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह गनवरिया के सफल प्रबंधन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिमल मित्रा, संजय सनातन और संजय कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply