PURNIA NEWS शम्भू कुमार रॉय : पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के पंचायत डहुआबाड़ी में एक दुखद घटना घटी, जहां 24 वर्षीय महिला दास नदी में नहाते वक्त डूब गई। जानकारी के अनुसार, महिला का पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक शव की खोजबीन की और आखिरकार महिला का शव बरामद किया। मृतका एक बच्चे की मां थी, और उसकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अमौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।
PURNIA NEWS : नहाते वक्त डूबी महिला, तीन दिन बाद शव बरामद




