Top 5 Largest Economies ; अमेरिका को पीछे छोड़, ये 5 देश हैं ‘परफेक्ट’ जीडीपी क्लब के सदस्य

Top 5 Largest Economies; दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की प्रति व्यक्ति जीडीपी शीर्ष पर नहीं है। अमेरिका 6वें स्थान पर है, जबकि उससे ऊपर 5 देशों की प्रति व्यक्ति जीडीपी ज्यादा है। इनमें चार यूरोपीय देश और एक एशियाई देश शामिल हैं। लक्जमबर्ग सबसे आगे है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,29,810 डॉलर है। इसके बाद आयरलैंड (1,04,270 डॉलर), स्विट्जरलैंड (1,00,410 डॉलर), नॉर्वे (87,740 डॉलर) और सिंगापुर (84,730 डॉलर) का नंबर आता है। अमेरिका की प्रति व्यक्ति जीडीपी 81,630 डॉलर है, जो इन देशों से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *