PURNIA NEWS : सिंघाड़ा मांगे जीआई टैग, विधायक खेमका ने उठाई आवाज़

PURNIA NEWS : पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने बिहार विधानसभा के चलते बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उगाए जाने वाले सिंघाड़ा (पानीफल) को जीआई टैग दिलाने की मांग की, जिस तरह मखाना को राष्ट्रीय पहचान मिली है।विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से राज्य के राजपत्रित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद द्वितीय एपीसी और तृतीय एमएसीपी का लाभ दिलाने का मुद्दा भी उठाया। विधायक खेमका ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक में आईआईटी जैसे तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने राज्य के सरपंच और न्यायमित्रों को न्यायालय संचालन में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रावधानों में संशोधन का आग्रह किया। स्थानीय विकास के लिए विधायक ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड में बेलौरी-सोनौली रोड से मझुआ होकर महादलित टोला तक और गौरीशंकर के घर से पुस्तकालय भवन भटगामा हटिया तक के मार्गों के पक्कीकरण का निवेदन भी दिया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon